VIDEO : दहेज को लेकर महिला की हत्या, पति समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज
चतरा जिले के राजपुर थाना इलाके में देहज हत्या का मामला सामने आया है. दूल्हा गांव में पेड़ से लटकती हुई महिला की लाश मिली है. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. मतृ महिला के भाई गणेश सिंह ने राजपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कहा है कि उसकी बहन के पति दीपक सिंह, सास अंजू देवी, ससुर उपेन्द्र सिंह और ननद सोनी कुमारी ने हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले में एसपी लव कुमार ने भी प्रथम दृश्टया हत्या की आशंका जताई है. बता दें कि करीब पांच साल पहले सोनम (मृतिका) की शादी हुई थी और शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे. जिसको लेकर सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई थी.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://hindi.news18.com/videos/murder-of-woman-due-to-dowry-case-filed-against-five-peopel-including-husbend-hydacs-1860100.html
Post a Comment