VIDEO : रामगढ़ में निकाली गई प्रभातफेरी के साथ मतदाता जगरूकता रैली
झारखंड के रामगढ़ जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. जिसके तहत आज सुबह प्रशासन द्वारा प्रभातफेरी सह जगरूकता रैली निकाली गई. जिसमें स्कूली बच्चों समते स्थानीय निवासी ने हिस्सा लिया. जागरूकता रैली को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाची अधिकारी राजेश्वरी बी ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार है और सबसे बड़ा कर्तव्य भी है. उपायुक्त ने खासकर युवाओं से कहा कि वे घर से निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग करें. बता दें कि रामगढ़ जिले में करीब 6 लाख मतदाता हैं और यहा करीब 70 प्रतिशत वोटिंग होती है. (रामगढ़ से जयंत की रिपोर्ट)from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://hindi.news18.com/videos/voters-awarenewss-rally-is-hosted-by-district-administration-in-ramgarh-hydacs-1859755.html
Post a Comment